Farrukhabad Kannauj News: आशाओं ने सीएचसी गेट पर दिया धरना
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर शनिवार को आधा सैकड़ा से अधिक आशा बहुओं ने धरना-प्रदर्शन किया। सात सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी की। कहा कि वे दिन-रात स्वास्थ्य सेवाओं में जुटी रहती हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त मानदेय नहीं मिलता। आशा कार्यकर्ता का मानदेय 21 हजार और संगिनी का 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। साथ ही आशा एवं संगिनी को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई। आशाओं ने अपने और परिवार के लिए पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा, संगिनी को भ्रमण के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी, मोबाइल, प्रशिक्षण और बीमा सुविधा देने की मांग की। यह भी पढ़ें- मानदेय बढ़ाने को आशा बहुओं ने बुलंद की आवाज गीता, शबनम, प्रवीण, विनीता, मंजू, संगीता, रेनू, मनीषा, किरण, सुनीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.