Farrukhabad Kannauj News: आशाओं की मानदेय के मुद्दे पर आर-पार की तैयारी
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा और आशा संगिनियों का धरना सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। लगातार छह दिन से चल रहे प्रदर्शन के दौरान कार्यकत्रियों ने स्वास्थ्य विभाग में अपनी जिम्मेदारियों और बढ़ते काम के अनुरूप मानदेय बढ़ाने की मांग दोहराई। कार्यकत्रियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि तक मांगों पर निर्णय नहीं हुआ तो कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। महंगाई बढ़ने के बावजूद मानदेय में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है। इसको लेकर कई बार अधिकारियों के सामने मांग रखी जा चुकी है, लेकिन अभी तक ठोस निर्णय नहीं हुआ। कार्यकत्रियों ने सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों पर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- मानदेय व बकाया भुगतान की मांग को लेकर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.