Farrukhabad Kannauj News: आवास के विवाद में नाती और बहू पर मारपीट का मुकदमा
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 24 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया सौदान निवासी एक बुजुर्ग महिला ने अपने नाती और बहू पर आवास के विवाद में मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव गढ़िया सौदान निवासी रामवती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका नाती शंकर आवास को लेकर आए दिन उनसे गाली-गलौज करता है। आरोप है कि 23 जुलाई की सुबह करीब साढ़े सात बजे शंकर और उसकी मां ममता देवी उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद वह कोतवाली पहुंचीं और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.