Farrukhabad Kannauj News: आरआरसी सेंटर से पंखे और बिजली का तार चोरी
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 10 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। ग्राम पंचायत मऊशीदाबाद के मोहल्ला कलाखेल स्थित आरआरसी सेंटर से चोर दो पंखे और बिजली का तार चोरी कर ले गए। पंचायत सहायक जुगेन्द्र कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार रात चोर आरआरसी सेंटर में लगे दो पंखे और बिजली का तार चोरी कर ले गए। सुबह सेंटर पहुंचने पर सामान गायब मिला। उन्होंने की घटना की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.