Farrukhabad Kannauj News: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला किसान का शव
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 6 -- Farrukhabad Kannauj News: जहानगंज। जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवां में गुरुवार सुबह एक 52 वर्षीय ग्रामीण का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर आम के बाग में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जहानगंज थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मझगवां निवासी रामबाबू गुरुवार सुबह 4 बजे शौच करने के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब पांच बजे के बीच उन्होंने गांव से लगभग 500 मीटर दूर स्थित एक आम के बाग में गमछे के सहारे आम के पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ग्रामीण उधर पहुंचे तो शव लटका देख हड़कंप मच गया। इसकी सूचना परिवार के संजय ने डायल-112 पर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.