फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। एक महिला के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये गये। इस मामले में महिला ने शहर कोतवाली में शिकायत कर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। महिला ने आकाश समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उसके फोटो को अश्लील और आपत्तिजनक तरीके से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फर्जी आईडी बनाकर प्रसारित किया गया। मोबाइल से काल कर जान से मारने की धमकी दी गयी। अब पुलिस पूरें मामले में जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...