Farrukhabad Kannauj News: आधी रात कान्हा के जन्म पर झूम उठा अपरा काशी
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। नंद के घर आनंद भयो, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की के जयकारों से शुक्रवार की आधी रात अपराकाशी गूंज उठा। मौका था श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का। रात के 12 बजते ही मंदिरों में शंख, घंटा, घड़ियाल बज उठे और कान्हा के जन्म की बधाइयां गूंजने लगी। शहर सें ग्रामीण क्षेत्र तक हर तरफ भक्ति और उल्लास का अदभुत नजारा देखने को मिला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुये जनपद भर के राधाकृष्ण मंदिरों के अलावा विविध मंदिरों में शोभा देखते ही बन रही थी। मंदिरों में भव्य सजावट की गयी और मथुरा कारागार को जीवंत किया गया। शहर के घुमना सब्जीमंडी स्थित गिन्नीलाल धर्मशाला के राधाकृष्ण मंदिर, घुमना तिराहे पर स्थित राधाकृष्ण मंदिर, खतराना के गोपीनाथ, लोहाई रोड के राधा शक्ति श्याम मंदिर और घमंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.