फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 25 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।दीपावली के त्योहार पर आतिशबाजी का जखीरा इकट्ठा करना मुनाफाखोरों ने शुरू कर दिया है। राजेपुर पुलिस ने भनक लगते ही आतिशबाजी के अवैध भंडारण के ठिकाने पर छापा मार दिया जिसमें पांच लाख की आतिशबाजी पकड़ी गयी। चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर विस्फोटक पदार्थो के अवैध भंडारण के रोकथाम को अभियान चलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने छापा मार दिया जिसमें 38 छोटे बड़े कार्टन में आतिशबाजी पकड़ी गयी। इसमें बारूदी पटाखे, फुलझड़ी, चकरी, स्कायी शाट आदि हैं। उन्होंने बताया कि अवैध आतिशबाजी के भंडारण में हमीरपुर सोमवंशी के संजीव, गौरव कुमार, कस्बा राजेपुर निवासी रोहित कुमार, संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़े...