फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 26 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद जंक्शन से कानपुर की ओर जा रही ट्रेन बुधवार को फतेहगढ़ स्टेशन से पहले आउटर पर रुक गई। ट्रेन के रुकते ही कुछ यात्री अपनी जान की परवाह किए बिना नीचे उतरकर रेलवे लाइन के किनारे बनी बाउंड्री पर चढ़ गए। कई यात्री बाउंड्री पर बैठ गए तो कुछ ने ट्रेन की सीढ़ी और बाउंड्री का सहारा लेकर फोटो खिंचवाए। इस दौरान यात्रियों की लापरवाही से किसी भी समय बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहा। ट्रेन के आउटर पर खड़े होने के दौरान कुछ यात्री कोच से बाहर निकल आए। इसके बाद वे रेलवे लाइन के किनारे बनी बाउंड्री पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग की कई युवा बाउंड्री के ऊपर बैठकर काफी देर तक वहां रुके रहे। कुछ यात्री ट्रेन की सीढ़ी पर खड़े होकर बाउंड्...