Farrukhabad Kannauj News: आंधी-बारिश के साथ झूमकर बरसे बदरा, ओले गिरे
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 8 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम का मिजाज भी उतार चढ़ाव में चल रहा है। बुधवार की रात जोर की गड़गड़ाहट के साथ आंधी के बीच झमाझम बारिश हुयी। ओलावृष्टि होने से किसानों की धुकधुकी तेज हो गयी है। अगैती खेती करने वाले किसानों को चिंता सताये जा रही है। वहीं धान की खेती को लेकर भी किसान चिंतित हैं। बुधवार की रात 9 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आकाश में काले बादल छाये और जोर की आंधी शुरू हो गयी। इस बीच झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुयी। शहर के साथ साथ ग्रामीण इलाके में भी ओलावृष्टि हुयी है। गंगापार में भी ओले गिरे हैं। कमालगंज के क्षेत्र में भी ओलावृष्टि की खबरे हैं। आंधी के साथ जो बारिश हुयी उससे मौसम का मिजाज बदल गया। हल्की ठंडक का अहसास हुआ। रात में रुक रुक कर कई बार बारिश हुई। गुरुवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.