Farrukhabad Kannauj News: आंखों के सामने समा रहे आशियाने, भूख-प्यास सब मिट गई
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।गंगा की तेज धार ने दिलीप की मड़ैया गांव में तबाही मचा रखी है। तेजी से कटान के चलते ग्रामीणों की आंखों के सामने उनके आशियाने गंगा में समाते जा रहे हैं। सोमवार को दिलीप की मड़ैया गांव में चार और घर गंगा में समा गए। अब तक 28 मकान और एक झोपड़ी गंगा में समा चुकी है। इन परिवारों के सामने अब सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मेहनत से बनाए मकानों को गंगा में समाते देख भूख-प्यास तक मिट गई है। दिलीप की मड़ैया से बिलावलपुर जाने वाला करीब डेढ़ किलोमीटर रास्ता भी बाढ़ से प्रभावित है। ग्रामीणों की मदद के लिए प्रशासन की ओर से करीब पांच नावें लगाई गई हैं। इन्हीं नावों से ग्रामीण अपने घरों से निकाली गई ईंटें और जरूरी सामान सुरक्षित स्थान पर ले जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.