फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 26 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल परिसर में बंदरों के झुंड ने मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बढ़ा दी है। अस्पताल के कैंपस से लेकर परिसर तक दिन भर बंदरों का झुंड घूमता रहता है। बंदर बाहर बैठे मरीजों और तीमारदारों को परेशान करने के साथ ही खड़ी गाड़ियों और बाइकों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने के दौरान उन्हें बंदरों के झुंड से बचकर निकलना पड़ता है। कई बार बंदर अचानक लोगों के पास पहुंच जाते हैं, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है। अस्पताल के बाहर बैठकर इंतजार करने वाले लोगों को भी बंदरों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: हल्द्वानी के पॉश इलाकों में बंदरों की दहशत बंदर खड़ी बाइको...