Farrukhabad Kannauj News: अस्पताल में पर्चा बनवाने को लेकर हंगामा , नोकझोंक
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 11 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। बदलते मौसम के बीच बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से लोहिया अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को अस्पताल की ओपीडी 804 रही। सुबह से ही पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष तक मरीजों और तीमारदारों की भीड़ लगी रही। तीन काउंटरों पर पर्चे बनाए गए, इसके बावजूद मरीजों को अपनी बारी के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा। पर्चा बनवाने के दौरान दो युवतियां लाइन में आगे आकर बिना कतार के पर्चा बनवाने का प्रयास करने लगीं। लाइन में लगे मरीजों ने उन्हें पीछे जाकर अपनी बारी का इंतजार करने को कहा। इस पर दोनों युवतियां हंगामा करने लगीं। मौके पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने उन्हें समझाने और वहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवतियां सुरक्षा गार्डों की वीडियो बनाने लगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.