Farrukhabad Kannauj News: अस्पताल के बाहर अव्यवस्था, मरीजों को होती परेशानी
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 20 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल परिसर और उसके आसपास मरीजों तथा तीमारदारों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल आने वाले लोगों का कहना है कि पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था ठीक न होने से मुख्य रास्तों पर भीड़ बनी रहती है। कई बार एंबुलेंस और अन्य वाहनों के खड़े होने से रास्ता संकरा हो जाता है। मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को बैठने और पेयजल जैसी सुविधाओं के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ता है। अस्पताल के आसपास गंदगी की समस्या भी बनी रहती है। लोगों ने परिसर की नियमित सफाई कराने तथा वाहनों की पार्किंग के लिए बेहतर व्यवस्था करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.