फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 5 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर के कादरीगेट से मसेनी मार्ग पर एक निजी अस्पताल के पास सड़क पर ट्रक से भीषण जाम लग गया। करीब 30 मिनट तक लोग जाम में फंसे रहे। जाम का असर कादरीगेट चौराहे से लेकर पांचालघाट रोड और लिंजीगंज रोड तक दिखाई दिया। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया वाहन और एंबुलेंस तक रेंग-रेंग कर निकलती रहीं। दोपहर के समय सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही के बीच एक ट्रक के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग और मरीजों को लेकर जा रहे वाहन भी जाम में फंस गए। तेज धूप के बीच लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों का कहना है कि कादरीगेट-मसेनी मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क किनारे भारी वाहनों के खड...