Farrukhabad Kannauj News: अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, ट्रॉली सीज
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 4 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव कुतुबुद्दीनपुर की ओर अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से चलने की सूचना पर प्रशासन ने कार्रवाई की। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अनवर हुसैन मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना नवाबगंज परिसर में खड़ा करा दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।अवैध खनन पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.