फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 16 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। दीपावली के मद्देनजर अवैध आतिशबाजी के निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए फतेहगढ़ पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। एएसपी गिरीश कुमार ने बताया कि बिना लाइसेंस पटाखे बनाने, बेचने, रखने और परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अवैध आतिशबाजी से संबंधित शिकायत के लिए सीयूजी नंबर 7839856742 जारी किया गया है। इस नंबर पर 24 घंटे सूचना दी जा सकती है। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने लोगों से अवैध आतिशबाजी की जानकारी साझा कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: मानव और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर जारी यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: ...