फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 2 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।नगर के जटवारा रोड स्थित ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग के लिए गड्ढा खोदते समय नगर पालिका के ट्यूबवेल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। मरम्मत कार्य के चलते करीब साढ़े चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही, जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। नगर के जटवारा रोड से चिलौली मार्ग के मोड़ पर नगर पालिका का ट्यूबवेल स्थापित है। इसी स्थान पर बिजली विभाग के तीन ट्रांसफार्मर भी रखे हैं। शनिवार को ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग के लिए बिजली विभाग के ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा ड्रिल मशीन से गड्ढा किया जा रहा था। इस दौरान गुजरी नगर पालिका के ट्यूबवेल की पाइप लाइन फट गई। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली, उमस से लोग बेहाल मामले की जानकारी मिलने पर रव...