Farrukhabad Kannauj News: अब नहीं लगेगा जाम, बनाया दूसरा रास्ता
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर के जसमई चौराहे से जसमई दरवाजा तक बड़े वाहनों को अब घूमकर दिल्ली रोड तक नहीं जाना पड़ेगा। पुलिया निर्माण कार्य के चलते पिछले कई दिनों से रूट डायवर्ट किया गया था जिसके कारण सभी बड़े वाहनों को जसमई दरवाजा होकर गुजरना पड़ रहा था। इस डायवर्जन की वजह से जसमई दरवाजा पर भीषण जाम की स्थिति बन रही थी। जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही थी। समस्या को देखते हुए प्रशासन ने अब एक अस्थाई सीधा रास्ता बना दिया है। इस नए अस्थाई रास्ते के शुरू होने से बड़े वाहन सीधे निकल सकेंगे उन्हें जसमई दरवाजा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे जसमई दरवाजा पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.