फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 17 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को यहां विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। जिला स्तरीय अधिकारियों से मुखातिब मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ दूरभाष पर संवाद स्थापित करते हुए उनके फोन अनिवार्य रूप से उठाएं। विकास की परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य में यदि शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाए। यहां कलेक्ट्रेट सभागार में मंत्री ने बारी-बारी से विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं की साप्ताहिक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। यह भी कहा कि सभी विभागीय अधिकारी कार्य पूर्ण निर्माण...