फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 22 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी उत्तम अपने चाचा के लड़के सौरभ के साथ ईरिक्शा लेकर फर्रुखाबाद सर्विस कराने के लिए गया था। वापस आते समय पपड़ी गांव के पास ईरिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें उत्तम दब गया। उसकी चीख पुकार सुन आसपास के लोग उधर दौड़े और उत्तम को ईरिक्शा से बाहर निकाला। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी भर्ती कराया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि उसके चाचा का लड़का बाल बाल बच गया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बाइक व साइकिल की भिड़ंत में बाइक सवार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...