फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या किए जाने के विरोध में यहां के अधिवक्ताओं ने रोष जताया है। मंगलवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारी तहसील पहुंचे। अधिवक्ताओं ने कहा गया कि प्रदेश में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू न होने के कारण अधिवक्ताओं के खिलाफ हिंसक घटनाएं हो रही हैं। अधिवक्ताओं ने मांग की कि हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। एसोसिएशन ने प्रदेश में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम शीघ्र लागू करने की मांग भी उठाई, जिससे अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News...