फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। छावनी परिषद की ओर से अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। तीसरे दिन अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजता रहा। इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती रही। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया गया। छावनी परिषद के कई इलाकों में लोगों ने अतिक्रमण कर घर झोपड़ी बना रखी थी। जिसमें लोग रह रहे थे। वर्षों से लोग रहते आ रहे थे। अब छावनी परिषद की ओर से एक्शन लिया गया है।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जिस जिस क्षेत्र में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है अतिक्रमण हटवाने का काम किया जा रहा है। छावनी परिषद की ओर से उत्क्रमण हटवाने से पहले लोगों को नोटिस दिए गए थे। इसके बाद भी अतिक्रमण हटाया नहीं गया। इसपर छावनी परिषद की ओर से अतिक्रमण हटवाने का सोमवार को काम शुरू कराया गया था। लोगों के विर...