फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 15 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। नगर पंचायत की उदासीनता के चलते नगर में अतिक्रमण की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसके चलते शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर जाम की समस्या है। कारोबारियों ने फुटपाथ घेर रखे हैं। हर रोज लग रहे जाम में फंसकर वाहन सवार परेशान हो रहे हैं। बाजार आने वाले लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। थाना चौराहे से अमर सिंह की फड़ तक सड़क किनारे कई ठेलियां खड़ा कर कारोबार किया जा रहा है। कई दुकानदारों ने फुटपाथ पर भी कब्जा कर रखा है। इससे आवागमन में बड़ी दिक्कत हो रही है। सुबह शाम जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोग भी परेशान हो गये हैं। नगर से होकर जो लोग स्टेट हाईवे से शाहजहांपुर और बदायूं के लिए निकलते हैं उनके वाहन भी जाम में फंसते हैं। ऐसे में लोगों को गन्तव्य तक पहु...