फरीदाबाद, अगस्त 24 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। छांयसा थाना क्षेत्र के गांव जवां में 85 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद के बाद एक परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में 6 लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मारपीट में पीडित के बेटे का हाथ टूट गया, जबकि दूसरे बेटे की नाक पर चोट आई है। घायल परिवार के सदस्यों का बीके अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीडि़त राजकुमार ने पुलिस को बताया कि कृपा पर उसके 85 हजार रुपये बकाया हैं। वह करीब दो साल से रुपये वापस मांग रहा है। इस मामले में पहले भी शिकायत हुई थी और थाने में समझौता हुआ था। इसके बाद कृपा ने रुपये देने के लिए समय मांगा, लेकिन तय समय पर भुगतान नहीं किया। बाद में गांव में पंचायत हुई, जिसमें पंच और पूर्व सरपंच...