फरीदाबाद, जुलाई 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। धौज थाना पुलिस ने जमीन का इकरारनामा कर 80 लाख रुपये लेने के बाद किसी अन्य व्यक्ति को बचने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पावटा गांव निवासी हेमचंद ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पावटा गांव निवासी गौरी शंकर भारद्वाज और उनके बेटे हेमंत ने अपनी कृषि भूमि बेचने का प्रस्ताव दिया था। वर्ष 2023 में दोनों पक्षों के बीच करीब चार कनाल 12 मरला जमीन का सौदा तय हुआ था। इस दौरान उसने बतौर बयाना छह लाख 25 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद इकरारनामा भी कराया गया।

आरोप और विवाद शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में जमीन को लेकर अदालत में विवाद शुरू हो गया, जिसके चलते तय समय पर रजि...