Faridabad News: 350 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
फरीदाबाद, अगस्त 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने गांव डींग निवासी नवीन कुमार को 350 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 10 अगस्त को टीम फतेहपुर बिल्लौच के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि नवीन पलवल से गांजा लेकर असावटी के रास्ते गांव लौटेगा। सूचना पर पुलिस ने डींग-असावटी रोड पर निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद मुखबिर ने काले रंग की कमीज पहने और हाथ में सफेद प्लास्टिक की थैली लिए युवक की पहचान नवीन के रूप में की। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। थैली से 350 ग्राम गांजा बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: एनडीपीएस मामले में एक गिरफ्तार, गांजा जब्त आरोपी कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। सदर बल्लभगढ़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.