फरीदाबाद, अक्टूबर 26 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। एलपीजी गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने सेक्टर-7 निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से 21 लाख 26 हजार 16 रुपये निकाल लिए। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए यमुनानगर के सिटी क्षेत्र निवासी दो आरोपियों अरविंद और अरुण को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर फोन हैक किया था। ठगी की रकम में से 1.25 लाख रुपये अरुण के क्रेडिट कार्ड में पहुंचे थे। कनेक्शन काटने का संदेश भेजकर जाल में फंसाया यह भी पढ़ें- Faridabad News: डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 2 करोड़ 13 लाख की ठगी करने वाला एक काबू, पहुंचा जेलकनेक्शन काटने की धमकी देकर ठगी पुलिस प्रवक्ता यशपाल यादव के अनुसार, सेक्टर-7 निवासी पीड़ित ने शिकायत में...