फरीदाबाद, अगस्त 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। थाना सेंट्रल पुलिस ने ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपये मांगने और रकम नहीं देने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 22 अगस्त को दिल्ली स्थित उसके घर से पकड़ा। अदालत ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार फरीदाबाद निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में उसके पति की संगम विहार दिल्ली निवासी महिला से जान-पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपिता ने उसके पति से निजी और पारिवारिक जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर उससे रुपये लेने शुरू कर दिए। शिकायत के मुताबिक आरोपिता ने धीरे-धीरे रुपये देने का दबाव बनाया और करीब 1.5 लाख रुपये ले लिए। जनवरी 2025 में उसने 50 हजार रुपये और मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर...