फरीदाबाद, अगस्त 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। जीवन नगर पार्ट-2, गौंची निवासी 19 वर्षीय नितिन राजपूत 10 अगस्त से लापता है। उसके पिता श्याम ने संजय कॉलोनी चौकी में शिकायत देकर बेटे की तलाश कराने की गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार नितिन बिना बताए घर से चला गया था और काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने लोगों से भी नितिन के संबंध में जानकारी मिलने पर पुलिस या परिवार को सूचित करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...