फरीदाबाद, अगस्त 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। हत्या के मामले में करीब 12 साल से फरार चल रहे आरोपी को थाना तिगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राजकुमार गांव सिडोला का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गुप्त सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर गांव लाला खेड़ली से पकड़ा। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 5 अक्तूबर 2014 को गांव सिडोला निवासी सुमित के साथ मारपीट हुई थी। इसमें उसकी मौत हो गई थी। मामले में थाना तिगांव में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान बीरसिंह, नारायण, सुशील और तेजवीर को गिरफ्तार कर अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान 31 अगस्त 2016 को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कंचन माही की अदालत ने चारों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वहीं, राजकुमार पुलिस की गिरफ्त में नहीं...