फरीदाबाद, नवम्बर 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 12 दिसंबर 2026 (शनिवार) को सेक्टर-12 स्थित जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें अदालतों में लंबित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना मुआवजा, पारिवारिक विवाद, दीवानी मामले, ट्रैफिक चालान और अन्य समझौता योग्य मामलों को रखा जाएगा। यह आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीप सिंह के मार्गदर्शन में होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान कर लोगों को त्वरित, सरल और सस्ता न्याय उपलब्ध...