फरीदाबाद, अगस्त 11 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बुधवार को नूंह में तिरंगा साइकिल रैली निकाली जाएगी। रैली सुबह 7:30 बजे जिला सचिवालय से शुरू होकर पुलिस लाइन नूंह तक जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। रैली में स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों और युवा क्लबों के युवा शामिल होंगे। रैली के दौरान देशभक्ति के नारे और स्लोगन लगाए जाएंगे। पुलिस यातायात व्यवस्था संभालेगी, जबकि जनस्वास्थ्य विभाग पेयजल की व्यवस्था करेगा। शिक्षा और खेल विभाग विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। अधिकारियों को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अधिक सेल्फी पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश भी दिए गए। यह भी पढ़ें- Unnao News: 57 बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने निकाली र...