Faridabad News: 10 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
फरीदाबाद, अगस्त 4 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ पलवल ने कार्रवाई करते हुए 10 किलो 205 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शहर के कोट मोहल्ला निवासी रोहताश के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। सीआईए स्टाफ प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार एएसआई लक्ष्मण सिंह अपनी टीम के साथ पलवल-सोहना रोड़ स्थित हथीन मोड़ पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रोहताश अपने घर के पास प्लास्टिक के कट्टे में गांजा लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है। यह भी पढ़ें- गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया।ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार दिनेश कुमार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.