Faridabad News: होमगार्ड जवान पोस्टिंग के नाम पर चार हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
फरीदाबाद, अक्टूबर 8 -- Faridabad News: नूंह, संवाददाता। अपने साथी से पोस्टिंग के नाम पर रिश्वत ले रहे होमगार्ड जवान अनीश को हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने विभाग में अपने साथी से होमगार्ड की पोस्टिंग पलवल से नूंह करवाने के नाम पर सात हजार की रिश्वत मांगी थी। आरोपी उससे तीन हजार रुपये पहले ही ले चुका था, बाकी चार हजार रुपये और मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत भिवानी एसीबी से कर दी। इस मामले में नूंह सेंटर कमांडर विक्रम की भूमिका भी संदिग्ध मिली। इस पर एसीबी टीम ने उसे भी थाने ले गई है, जहां पूछताछ की जा रही है।
पोस्टिंग के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता की ड्यूटी फिलहाल पलवल जिले में लगी हुई थी। वह अपनी पोस्टिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.