फरीदाबाद, जुलाई 24 -- Faridabad News: पलवल, संवाददाता। होडल में जून माह में बंद मकान से नकदी और जेवर चोरी के मामले में सीआईए पलवल ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लक्ष्मण उर्फ ललतू से पुलिस रिमांड के दौरान 7500 रुपये बरामद हुए। इससे पहले एक किशोर समेत दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक कृष्णा कॉलोनी, होडल निवासी अंशु की शिकायत पर थाना होडल में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार 11 से 14 जून के बीच वह अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान चोरों ने उसके बंद मकान का ताला तोड़कर अलमारी से 1.75 लाख रुपये नकद, जेवरात और कपड़े चोरी कर लिए थे。 यह भी पढ़ें- घर में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तारजांच प्रक्रिया मामले की जांच सीआईए स्टाफ पलवल कर रही थी। जांच के दौरान पहले एक किशोर सहित दो आरोपियों ...