Faridabad News: होटल राजहंस और सनबर्ड रिजॉर्ट के खातों से 95.55 लाख रुपये का गबन, मामला दर्ज
फरीदाबाद, अक्टूबर 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। सूरजकुंड स्थित हरियाणा पर्यटन निगम के होटल राजहंस और सनबर्ड टूरिस्ट रिजॉर्ट के बैंक खातों से फर्जी हस्ताक्षर के माध्यम से 95.55 लाख रुपये की सरकारी धनराशि के गबन का मामला सामने आया है। इस संबंध में हरियाणा पर्यटन निगम के एजीएम एवं फरीदाबाद जोन के जोनल हेड हरविंदर सिंह यादव की शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। होटल राजहंस में सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) हरविंदर सिंह यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक अप्रैल 2025 से इस पद पर तैनात हैं। फरीदाबाद जिले के सभी पर्यटन परिसरों का काम उनके अधीन आता है। वर्ष 2025 में विभाग को जानकारी मिली थी कि पर्यटन विभाग के अलग-अलग परिसरों से फर्जी चेक जारी कर सरकारी धनराशि का गबन किया गया है। मामला सामने आने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.