फरीदाबाद, अक्टूबर 11 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। फरीदाबाद के सेक्टर-11 स्थित होटल रॉयल हार्मनी में आगरा की युवती अदिति लवानिया की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को उसके साथ होटल में ठहरे युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। युवती आठ अक्तूबर को आगरा से इंटरव्यू देने के लिए फरीदाबाद आई थी। अगले दिन उनका शव होटल के कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला था। पुलिस के अनुसार 10 अक्तूबर की रात सेक्टर-11 पुलिस चौकी को होटल रॉयल हार्मनी में एक युवती का शव फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो होटल की दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर-204 में युवती का शव काले रंग की चुन्नी के फंदे से पंखे पर लटका मिला। कमरे का दरवाजा आधा खुला हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाने के...