Faridabad News: होटल पर युवकों ने हंगामा किया
फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। बल्लभगढ़ के आदर्श नगर स्थित मलेरना रोड पर पारस होटल में गुरुवार देर रात कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि होटल में पहुंचे युवकों ने पहले हंगामा किया और फिर गुस्से में सब्जी और दाल से भरे बड़े भगोनों को पलट दिया। इस दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई और मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधर हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों ने होटल संचालक को पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद होटल संचालक और आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक होटल में हंगामा करते और सब्जी-दाल से भरे भगोनों को पलटते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.