फरीदाबाद, अगस्त 10 -- Faridabad News: पलवल, केशव भारद्वाज। सीआईए स्टाफ होडल पुलिस टीम ने उटावड़ शिकरावा रोड पर उटावड़ चौक के समीप नाकाबंदी कर एक नशा तस्कर को 200 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला नूंह के ढाडोला गांव निवासी हसीन मोहम्मद के रुप में हुई है। आरोपी हसीन मोहम्मद हेरोइन बेचने का काम करता है। पुलिस टीम ने मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...