फरीदाबाद, नवम्बर 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। हाईवे पर सेक्टर-37 के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मूलरूप से गांव नंगला कोरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश निवासी जावेद अपने परिवार के साथ दीवाली के मौके पर कमला नगर, दिल्ली में रंगोली के रंग बेचने गया था। वहां से काम खत्म करने के बाद रविवार रात घर लौट रहा था। कमला नगर से जावेद और उसके पत्नी व बच्चे पहले ऑटाे में बदरपुर बार्डर तक पहुंचे और फिर वहां से बल्लभगढ़ बस स्टैंड तक का ऑटो किया। बदरपुर बार्डर से चलने के बाद जब उनका ऑटो सेक्टर-37 के पास पहुंचा तो अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते ऑटो सड़क के बीच लगी ग्रिल से जा टकराया। हादसे में जावेद को सिर में गंभीर चोट आई। वहीं, बबली और अमीन भी घायल हो गए। हादसे के...