Faridabad News: हादसे में घायल मासूम ने दम तोड़ा
फरीदाबाद, जुलाई 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। पल्ला क्षेत्र में बस की टक्कर लगने से घायल हुई पांच वर्षीय बच्ची ने दम तोड़ दिया है। यह हादसा चार जुलाई को हुआ था। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया था। पल्ला थाना पुलिस ने शनिवार को मृतक की मां की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, सेहतपुर की सरस्वती कॉलोनी निवासी नीलम ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि चार जुलाई दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपनी पांच वर्षीय बेटी काव्या और बेटे पीयूष के साथ शिव कॉलोनी स्थित रिश्तेदार के घर जा रही थीं। सनी बाजार के पास सड़क पार करते समय नए पल्ला पुल की ओर से आई पीले रंग की बस ने काव्या को टक्कर मार दी थी। इसके बाद बस का पहिया बच्ची के ऊपर से गुजर गया था। गंभीर रूप से घायल काव्या को तुरंत दिल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.