Faridabad News: हाईवे पर बेकाबू कार ग्रील से टकराई
फरीदाबाद, जुलाई 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। दिल्ली-मथुरा हाईवे पर सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रील से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान कार के दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे सवार लोगों की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। हादसे का वीडियो दिनभर सोशल मीडिया पर घूमता रहा।फिलहाल पुलिस ने शिकायत न मिलने पर कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार रात कार फरीदाबाद से दिल्ली की ओर जा रही थी। सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के समीप चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सीधे हाईवे की ग्रील से जा टकराई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.