Faridabad News: हाईटेंशन लाइन से करंट लगकर युवक की मौत
फरीदाबाद, जुलाई 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। करनेरा गांव स्थित बालाजी कॉलोनी में रविवार को हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से करंट लगकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने बिजली निगम और प्रदेश सरकार से मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार, रविवार को अखिलेश कुमार सिंह अपने घर की छत पर सफाई करने के लिए झाड़ू लगा रहे थे। इसी दौरान घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गए। तेज करंट लगते ही वह नीचे गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने बताया कि अखिलेश कुमार सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बालाजी कॉलोनी में रहते थे। उनकी पत्नी फिलह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.