Faridabad News: हाईकोर्ट में पेशी से पहले महिला पर पंच से हमला
फरीदाबाद, जुलाई 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई से पहले दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने महिला पर पंच से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक, अशोका एन्क्लेव निवासी जया शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते माह 28 जून को उसने धीर सिंह चंदीला और उसके बेटे जीत सिंह चंदीला के खिलाफ लगातार धमकी, उत्पीड़न और डराने-धमकाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में थाना सराय ख्वाजा में एफआईआर दर्ज करवाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी मामला दर्ज होने के बावजूद उस पर लगातार मुकदमा वापस लेने और कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ बयान न दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.