Faridabad News: हाइवे पर खुले मैनहोल से बढ़ा हादसे का खतरा
फरीदाबाद, अक्टूबर 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर बरती जा रही लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। सेक्टर-6 के नजदीक संत सूरदास मेट्रो स्टेशन के पास हाईवे पर खुले मैनहोल से हादसे का खतरा बना हुआ है। सुबह-शाम यहां रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में रात के अंधेरे में यहां कभी भी सीही गांव जैसा बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। दिन के समय खुला मैनहोल दिखाई देता है, लेकिन रात के अंधेरे में वाहन चालकों के लिए इसे समय रहते देख पाना मुश्किल हो सकता है। खासकर पैदल यात्रियों के लिए यह गंभीर खतरा बना हुआ है। यदि कोई व्यक्ति इसमें गिर जाता है तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है。
हजारों लोगों की सुरक्षा दांव पर सेक्टर-6 के नजदीक संत सूरद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.