फरीदाबाद, अगस्त 24 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। गांव बामनीखेड़ा में हसनपुर रोड पर रेलवे फ्लाईओवर पर चढ़ते ही गड्ढा हादसे को दावत दे रहा है। यहां से गुजरने वाले बाइक चालक रोजाना चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों और इलाके के लोगों में इसको लेकर भारी रोष है। विभाग से जल्द ही समस्या के समाधान की मांग की है। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बसे गांव बामनीखेड़ा से हसनपुर के लिए रोड जा रहा है। इस रोड पर रेलवे फ्लाईओवर बना हुआ है। यह रोड हरियाणा को उत्तरप्रदेश से भी जोड़ता है। हजारों की तादाद में यहां से वाहनों का आवागमन होता है। इस पुल पर चढ़ने से पहले ही गहरा गड्ढा बन चुका है जो रोजाना हादसों का कारण बन रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों और इलाके के लोगों का काफी रोष है。

समस्या का विवरण सबसे बड़ी समस्या ये है कि यहां इतना गहरा गड्ढा बन चुका है। जिसमें बारिश ...