फरीदाबाद, अगस्त 9 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। हरियाली तीज के अवसर पर तिगांव में वर्षों से आयोजित होने वाले दंगल को लेकर गांव की दो पंचायतों के सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि आमने-सामने आ गए हैं। दंगल के आयोजन स्थल को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि रविवार को तिगांव की अनाज मंडी में 84 पाल की पंचायत बुलानी पड़ी। करीब तीन घंटे चली पंचायत में ग्रामीणों और पाल के प्रतिनिधियों ने मामले पर चर्चा की। अंत में फैसला लिया गया कि तिगांव के सरपंच विक्रम नागर लोगों की सहमति से गांव में जहां उचित समझें, वहां दंगल का आयोजन करा सकते हैं। साथ ही पंचायत में भाईचारा और आपसी समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया。

दंगल का आयोजन स्थल तिगांव गांव की दो पंचायतों के क्षेत्र में दंगल के आयोजन स्थल को लेकर मतभेद सामने आया है। गांव का स्टेडियम अधाना पट्टी की तरफ ह...