फरीदाबाद, जुलाई 24 -- Faridabad News: पलवल, सरसमल। हरियाणा रोडवेज की बसें अब शहर में फ्लाईओवर के ऊपर की बजाय नीचे से संचालित की जाएंगी ताकि यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने यह निर्देश शुक्रवार को जिला लोक संपर्क एवं परिवाद निवारण समिति की बैठक में दिए। बैठक में 17 में से 14 शिकायतों का मौके पर निपटारा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों के जल्द समाधान के आदेश भी दिए।

बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता को नोटिस पलवल जिला सचिवालय में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं परिवाद निवारण समिति की मासिक बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित 17 शिकायतें सुनवाई के लिए रखी गईं। इनमें से 14 मामलों का तत्काल समाधान कर दिया गया, जबकि तीन मामलों को अगली बैठक तक लंबित रखा गया। बैठक से अनुपस्थित रहने पर हरियाणा विद्युत प्र...