फरीदाबाद, अक्टूबर 25 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल शुक्रवार रात को उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और पहलवानों का जोश और उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। राज्य स्तरीय हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल-2026 में झज्जर के अर्जुन, सोनीपत के विपिन, झज्जर के रजत राठौर और चरखी दादरी की काजल ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने-अपने वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार रात हुआ। हरियाणा केसरी फ्रीस्टाइल के 74 से 125 किलोग्राम वर्ग में अर्जुन प्रथम, हिसार के सुमित द्वितीय और रोहतक के भूपेंद्र तृतीय...